Jamshedpur News: लगातार तीसरी बार चैंपियन बनकर टाइगर नाइट्स ने रचा इतिहास
Jamshedpur News: जमशेदपुर में कप्तान सौरभ अग्रवाल के नेतृत्व में टाइगर नाइट्स ने लगातार तीसरी बार जमशेदपुर गोल्फ लीग (जेजीएल) का खिताब जीता। रोमांचक सडन-डेथ प्लेऑफ में ईगल आई को हराकर टाइगर नाइट्स ने हैट्रिक पूरी की। निर्णायक शॉट पर हर्ष कुमार पांडे ने टीम को जीत दिलाई।

Jamshedpur News: जमशेदपुर, मुख्य संवाददाता। कप्तान सौरभ अग्रवाल के नेतृत्व में टाइगर नाइट्स ने इतिहास रचते हुए जमशेदपुर गोल्फ लीग (जेजीएल) सीजन-9 का खिताब लगातार तीसरी बार जीत लिया। बेलडीह गोल्फ कोर्स में खेले गए रोमांचक सडन-डेथ प्लेऑफ में टाइगर नाइट्स ने रोहित सिंह की कप्तानी वाली ईगल आई को हराकर ऐतिहासिक हैट्रिक पूरी की। 36 होल के बाद दोनों टीमें 20-20 अंकों की बराबरी पर थीं, जिसके बाद मुकाबला तीन होल के प्लेऑफ और फिर सडन-डेथ तक पहुंचा। निर्णायक होल पर निखिल अडेसरा की टी-शॉट पानी में चली गई, लेकिन हर्ष कुमार पांडे ने शानदार पार (नेट बर्डी) लगाकर टीम को जीत दिला दी।
ईगल आई ने भी पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया और अंतिम शॉट तक कड़ा मुकाबला दिया। विजेता टीम में हर्ष कुमार पांडे, जीतू पटेल, निखिल अडेसरा, निशांत झा, पूनम दोशी, रोहित नरेंद्र तिवारी, संदीप अडेसरा, संजय वर्मा, तरनप्रीत सिंह खनुजा, तृप्ति सिंह, वरुण सोनी और विनायक सिद्धि शामिल रहे। ऑडी रांची के सहयोग और गोल्फ कैप्टन डीबी सुंदरा रामम, गोल्फ सेक्रेटरी नीरज सिन्हा तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन सिंह के नेतृत्व में लगभग तीन माह तक चला यह टूर्नामेंट सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


