ट्रेनों में औचक टिकट जांच से 157 पर जुर्माना
Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर में टिकट निरीक्षक की टीम ने रविवार को कई स्टेशनों पर औचक टिकट जांच अभियान चलाया। इस दौरान 157 यात्रियों से बिना टिकट या अनियमित टिकट के लिए ₹76 हजार से अधिक जुर्माना वसूला गया। यह कार्रवाई दक्षिण पूर्व जोन रेलवे की प्रावधानों के खिलाफ यात्रा रोकने के लिए की गई।

जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व जोन रेलवे प्रावधान के खिलाफ यात्रा रोकने के लिए लगातार स्टेशन बदलकर औचक टिकट जांच कराता है। रविवार को टिकट निरीक्षक की टीम ने पांसकुरा, शहीद मातंगिनी हॉल्ट, तामलुक, मेछेदा, संतरागाछी, डोमजुर, बागनान, माजू, मौरीग्राम, नलपुर, फुलेश्वर, जलेश्वर, रूपसा, बस्ता, राधामोहनपुर और अन्य स्टेशनों औचक जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान बिना टिकट या अनियमित टिकटों के साथ यात्रा करने के कारण 157 लोगों से ₹76 हजार से ज्यादा जुर्माना वसूला गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


