ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरटेल्को में सड़क हादसे में डॉक्टर सहित तीन घायल

टेल्को में सड़क हादसे में डॉक्टर सहित तीन घायल

टेल्को में हुई एक सड़क दुर्घटना में चिकित्सक सहित तीन लोग घायल हो गए। उनका इलाज टाटा मोटर अस्पताल में कराया गया। घटना रॉक गार्डन टेल्को कॉलोनी में रात आठ बजे हुई। वैगनआर कार सूरज पेट्रोल पंप की तरफ...

टेल्को में सड़क हादसे में डॉक्टर सहित तीन घायल
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 06 Jun 2019 06:45 PM
ऐप पर पढ़ें

टेल्को में हुई एक सड़क दुर्घटना में चिकित्सक सहित तीन लोग घायल हो गए। उनका इलाज टाटा मोटर अस्पताल में कराया गया। घटना रॉक गार्डन टेल्को कॉलोनी में रात आठ बजे हुई। वैगनआर कार सूरज पेट्रोल पंप की तरफ रफ्तार में जा रही थ। इस दौरान कार ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद झाविमो नेता अनूप सिंह ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में टाटा मोटर्स अस्पताल के इएनटी के डॉक्टर डॉ संतोष भी शामिल हैं। वे अपने घर की तरफ जा रहे थे, इसी दौरान वे हादसे का शिकार हो गये। स्थानीय लोगों के अनुसार कार में सवार युवक शराब पी रहे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें