ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरजमशेदपुर से गए तीन लोगों ने एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा

जमशेदपुर से गए तीन लोगों ने एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा

टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) की ओर से भेजे गए तीनों पर्वतारोहियों ने सोमवार को हिमालय की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहरा दिया...

जमशेदपुर से गए तीन लोगों ने एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 22 May 2018 01:39 AM
ऐप पर पढ़ें

टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) की ओर से भेजे गए तीनों पर्वतारोहियों ने सोमवार को हिमालय की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहरा दिया है। ओडिशा के जाजपुर की रहनेवाली स्वर्णलता दलाई (20 वर्ष) और टीएसएएफ के सीनियर इंस्ट्रक्टर संदीप तोलिया (42 वर्ष) ने सोमवार सुबह 8.10 बजे और उत्तराखंड के नाल्ड की पूनम राणा (21 वर्ष) ने सुबह 9.31 बजे 29,028 फीट ऊंचे माउंट एवरेस्ट फतह करने में सफलता हासिल की। देश की पहली महिला एवरेस्टर बचेंद्री पाल ने तीनों को बधाई दी है। 25 फरवरी से शुरू हुआ सफर : तीनों पर्वतारोही 25 फरवरी को जमशेदपुर से रवाना हुए थे। दिल्ली के रास्ते उत्तरकाशी पहुंचे, जहां दो मार्च से 22 मार्च तक बर्फीली वादियों में इनकी ट्रेनिंग हुई। फिर 25 मार्च को सभी एवरेस्ट कैंप पहुंच गए। तीनों पर्वतारोही 12 अप्रैल को 18 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित एवरेस्ट बेस कैंप पहुंच गए थे। यहां महीने भर खुद को वहां के वातावरण में ढालने के बाद 15 मई से एवरेस्ट अभियान की शुरुआत की। अंतत: सभी ने कैंप-एक, कैंप-दो, कैंप-तीन व कैंप-चार के रास्ते पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार 21 मई को सुबह एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर अपने सपने को साकार किया। देखें

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें