बिष्टूपुर में तीन लोगों ने थामा जदयू का दामन
जमशेदपुर में विधायक सरयू राय के कार्यालय में तीन लोगों ने जदयू पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। इसमें यशवंत शुक्ला, अभिषेक ओझा और अभिषेक पासवान शामिल हैं। कार्यक्रम में कई प्रमुख जदयू पदाधिकारी भी...
Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSun, 28 Sep 2025 03:21 PM

जमशेदपुर। विधायक सरयू राय के बिष्टूपुर स्थित कार्यालय में शनिवार को तीन लोग जदयू से जुड़ गए। परसूडीह प्रखंड महामंत्री (विहिप) यशवंत शुक्ला, सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक ओझा और विहिप खंड संयोजक अभिषेक पासवान ने जदयू का दामन थामा। कार्यक्रम में जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नीरज सिंह, जदयू मानगो अध्यक्ष लालू गौड़, सचिव दीपक गौड़, मंत्री विनोद सिंह, प्रवक्ता आकाश शाह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




