श्रीश्री नोकालम्मा पूजा का तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान

Mar 15, 2026 02:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर : न्यू बाराद्वारी स्थित नोकालम्मा मंदिर (माता शीतला) का तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान 16 मार्च से प्रारंभ हो रही है।

श्रीश्री नोकालम्मा पूजा का तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान

ब श्रीश्री नोकालम्मा मंदिर समिति के 61वें स्थापना वर्ष पर तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के पहले दिन 16 मार्च को सुबह 6 बजे से गणपति होमम के साथ कार्यक्रम प्रारंभ होगा। इसकी जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष वाई आनंद राव ने बताया कि 16 मार्च को दोपहर में चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। शाम को सहस्त्रनामार्चना का आायोजन होगा। सत्रह मार्च को आठ बजे से बारीडीह शिव मंदिर के कुओं से जल लेकर 108 कलश यात्रा, दोपहर तीन बजे रंगोली प्रतियोगिता, शाम को मां का श्रृंगार व भजन संध्या का भी आयोजन किया गया है। अठारह मार्च को सुबह 5 बजे से ही धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हो जायेगा।

इस दिन कई मुख्य कार्यक्रम होंगे। सुबह से ही यहां स्थापित माता के प्रतीक ईमली पेड की पूजा पूरे विधान विधान से दक्षिण भारतीय समाज एवं अन्य समाज के लोग करेंगे। इसी दिन दोपहर एक बजे महाभोग वितरण होगा। शाम 6:30 बजे ज्योतिर्लिग दर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रात आठ बजे पुरस्कार वितरण होगा। रात 9 बजे टिनप्लेट आंध्र समिति की ओर से मां की भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।