बागुनहातु में तीन दिवसीय बाल मेला शुरू

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर में प्रसाद चतुर्भुज फाउंडेशन द्वारा 21 से 23 फरवरी 2026 तक तीन दिवसीय बाल मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में बच्चों के लिए ड्रॉइंग, रंगोली, मेहंदी, फैंसी ड्रेस और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। फाउंडेशन के अध्यक्ष ने बताया कि बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और निःशुल्क चिकित्सा शिविर भी होगा।

बागुनहातु में तीन दिवसीय बाल मेला शुरू

जमशेदपुर। प्रसाद चतुर्भुज फाउंडेशन द्वारा शनिवार को तीन दिवसीय बाल मेले शुरू हुआ, यह मेला 21, 22 एवं 23 फरवरी 2026 को बागुनहातु फुटबॉल मैदान आयोजित किया जा रहा है । इस तीन दिवसीय मेले में बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मनोरंजन के साधन होंगे। मेले में बच्चों के लिए आकर्षक प्रतियोगिताएं जैसे कि ड्रॉइंग, रंगोली, मेहंदी, फैंसी ड्रेस और अन्य कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, डांस, म्यूजिक और मजेदार खेल भी होंगे। फाउंडेशन के अध्यक्ष अनुभव कुमार ने बताया कि इस मेले का उद्देश्य बच्चों को एक मंच प्रदान करना है जहां वे अपनी प्रतिभा दिखा सकें और नए दोस्त बना सकें।

उन्होंने बताया कि मेले में आने वाले सभी बच्चों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।