भाजयुमो जिला अध्यक्ष से रंगदारी मांगने का आरोप, 10 नामजद समेत 20 पर केस
बागबेड़ा थाना क्षेत्र में भाजयुमो जिला अध्यक्ष नितिश कुमार से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। नितिश कुमार ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में 10 नामजद आरोपियों के अलावा 15-20 अज्ञात युवकों पर भी केस दर्ज किया गया है।

बागबेड़ा थाना क्षेत्र में भाजयुमो जिला अध्यक्ष नितिश कुमार से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घाघीडीह निवासी नितिश कुमार (29) ने इस संबंध में बागबेड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में रंजीत साव, संजीत साव, अजीत साव, रिंकु खान, पिंटु प्रसाद, सुमित कुमार उर्फ चौको, दीपक तिवारी, मंगल और पिंटु प्रसाद के स्टाफ सुमित समेत 10 नामजद आरोपियों के अलावा 15-20 अज्ञात युवकों पर भी केस दर्ज किया गया है। नितिश कुमार ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने एक साथ उनकी दुकान पर पहुंचकर गाली-गलौज की और रंगदारी की मांग की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
शिकायत का विवरण
शिकायत में कहा गया है कि आरोपी लगातार उन्हें निशाना बना रहे हैं, जिससे पूरे परिवार में दहशत का माहौल है। सूत्रों के अनुसार, नितिश कुमार क्षेत्र में अवैध कारोबार के खिलाफ सक्रिय रहे हैं, जिसके चलते आरोपी पक्ष उनसे रंजिश रखता था।
आरोपियों का इतिहास
बताया जा रहा है कि जेल से छूटने के बाद अजीत साव लगातार नितिश कुमार के पीछे पड़ा हुआ था और कई बार अप्रत्यक्ष रूप से धमकी भी दी गई थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुछ दिन पूर्व आरोपी पक्ष के लोग नितिश कुमार के घर के बाहर भी पहुंचे थे, जहां हंगामा और धमकी देने की घटना हुई थी। हालांकि, उस समय मामला शांत करा दिया गया था।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


