ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरजिस मासूम को दुनियादारी का पता नहीं, उसके साथ हैवानों के लिए यह जघन्य काम

जिस मासूम को दुनियादारी का पता नहीं, उसके साथ हैवानों के लिए यह जघन्य काम

पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित जेटेया थाना क्षेत्र के बाबड़िया गांव से चार साल की बच्ची का अपहरण कर 25 वर्षीय युवक जंगल ले गया और दुष्कर्म के बाद गला रेतकर हत्या कर दी। बच्ची का अपहरण उसने 18...

जिस मासूम को दुनियादारी का पता नहीं, उसके साथ हैवानों के लिए यह जघन्य काम
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 27 Feb 2020 08:05 PM
ऐप पर पढ़ें

पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित जेटेया थाना क्षेत्र के बाबड़िया गांव से चार साल की बच्ची का अपहरण कर 25 वर्षीय युवक जंगल ले गया और दुष्कर्म के बाद गला रेतकर हत्या कर दी। बच्ची का अपहरण उसने 18 फरवरी को किया था। बुधवार को बच्ची का शव जंगल से चरवाहे की सूचना पर मिली।इस मामले में 21 फरवरी को बच्ची के अपहरण की शिकायत जेटेया थाना में पिता ने दर्ज कराई थी, पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। घटना के बाद से आरोपी फरार है। उसकी तलाश पुलिस कर रही है। पिता ने बताया कि उनकी बेटी बड़ी बहन के साथ 18 फरवरी को दिन के तीन बजे घर से सौ मीटर की दूरी पर पेड़ के नीचे खेल रही थी। इस दौरान बाबड़िया का ही रावण लागुरी (25) आया और बच्ची को गोद में उठाकर जंगल की ओर ले भागा। उनलोगों काफी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद जेटेया थाना में रावण लागुरी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। बुधवार सुबह गांव के चरवाहा ने जंगल में देखा कि बच्ची का शव पड़ा है। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जेटेया थाना प्रभारी वासुदेव टोप्पो जिला मुख्यालय से फोर्स आने के बाद शव को लाने वे घटनास्थल पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेजा गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें