ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरलड़कियों के लिए महफूज नहीं रहा यह शहर

लड़कियों के लिए महफूज नहीं रहा यह शहर

अब यह शहर लड़िकयों के महफूज नहीं रहा। हाल-फिलहाल के आंकड़े तो यहीं बताते हैं। शहर में आए दिन दुष्कर्म और छेड़खानी से बच्चियों से लेकर महिलाएं तक शिकार हो रही हैं। दरिंदगी का आलम यह है कि स्कूलों में...

लड़कियों के लिए महफूज नहीं रहा यह शहर
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 30 Oct 2018 05:18 PM
ऐप पर पढ़ें

अब यह शहर लड़िकयों के महफूज नहीं रहा। हाल-फिलहाल के आंकड़े तो यहीं बताते हैं। शहर में आए दिन दुष्कर्म और छेड़खानी से बच्चियों से लेकर महिलाएं तक शिकार हो रही हैं। दरिंदगी का आलम यह है कि स्कूलों में ऐसी घटनाएं होने लगी हैं।

सोमवार की रात ऐसा ही एक मामला सामने आया। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बाबूडीह कान्हू भट्ठा की नाबालिग लड़की थाना पहुंची और कहा कि उसके साथ शादी का झांसा देकर प्रेमी ने यौन शोषण किया है। वह गर्भवती भी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता के बयान पर प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया।

बस्ती के लोगों ने किया हंगामा

घटना की जानकारी मिलते ही बस्ती के लोग भी थाने पर पहुंचे थे। लोगों का कहना था कि गरीब बच्ची को देखकर आरोपी ने इस तरह की हरकत की।

अब शादी से मुकर रहा आरोपी

लड़की का कहना है कि पहले उसका प्रेमी शादी करने को तैयार था, लेकिन जब से गर्भ में बच्चा पलने लगा है, तब से वह शादी से इनकार कर रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें