ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरटाटा कमिंस में ग्रेड रिवीजन समझौते पर आगे नहीं बढ़ रही बात

टाटा कमिंस में ग्रेड रिवीजन समझौते पर आगे नहीं बढ़ रही बात

टाटा कमिंस तीन दिनों की बंदी के बाद सोमवार को खुली तो कर्मचारियों को उम्मीद थी कि ग्रेड रिवीजन पर प्रबंधन और यूनियन के बीच वार्ता से कुछ अच्छी खबर सुनने को...

टाटा कमिंस में ग्रेड रिवीजन समझौते पर आगे नहीं बढ़ रही बात
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 05 Nov 2019 05:57 PM
ऐप पर पढ़ें

टाटा कमिंस तीन दिनों की बंदी के बाद सोमवार को खुली तो कर्मचारियों को उम्मीद थी कि ग्रेड रिवीजन पर प्रबंधन और यूनियन के बीच वार्ता से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। दोनों पक्षों के बीच दोपहर सवा दो बजे से करीब एक घंटे की वार्ता भी हुई। यह 18वें चरण की वार्ता थी। इसमें भी प्रबंधन ने पहले की तरह इंप्लाई वार्ड के रजिस्ट्रेशन को छोड़कर अन्य मुद्दों पर बात करने का प्रस्ताव यूनियन को दिया। यूनियन ने भी पहले की तरह अपने रुख पर कायम रहते हुए दो टूक कहा कि इस मुद्दे पर बिना सहमति बने किसी अन्य मुद्दों पर बातचीत नहीं होगी। यूनियन का कहना है कि प्रबंधन पहले इंप्लाई वार्ड के रजिस्ट्रेशन पर सैद्धान्तिक रूप से सहमति दे। इसके बाद इसकी प्रक्रिया और मापदंड पर बात होगी। लेकिन प्रबंधन इसे मानने को तैयार नहीं है। अंतत: वार्ता बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गई। वार्ता में प्लांट हेड मनीष झा, एचआर हेड दीप्ति महेश्वरी, आशुतोष पांडेय और यूनियन से एहसान अहमद रिजवी, मनोज कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, अविनाश अनुपम, सुरेंद्र कुमार, धीरज सिंह, अंजय कुमार, रामाकांत करुआ, चंद्रभूषण पांडेय उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें