ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरआजादनगर में दो लाख की चोरी

आजादनगर में दो लाख की चोरी

आजादनगर थान अंतर्गत कपाली रोड नंबर 15 निवासी शेख अफजल के घर से गुरुवार शाम चोरी हो गई। चोर मकान से लगभग दो लाख के जेवर चुरा कर ले गए। अफजल दो दिन पहले अपने परिवार के साथ गोलमुरी स्थित अपने रिश्तेदार...

आजादनगर में दो लाख की चोरी
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 17 Aug 2019 05:32 PM
ऐप पर पढ़ें

आजादनगर थान अंतर्गत कपाली रोड नंबर 15 निवासी शेख अफजल के घर से गुरुवार शाम चोरी हो गई। चोर मकान से लगभग दो लाख के जेवर चुरा कर ले गए। अफजल दो दिन पहले अपने परिवार के साथ गोलमुरी स्थित अपने रिश्तेदार के घर घूमने गए थे। गुरुवार शाम छह बजे जब लौटकर आए तो देखा कि बाहर से गेट में ताला बंद है, लेकिन अंदर का दरवाजा खुला हुआ है। अंदर जाने पर देखा कि कमरे के अंदर दोनों अलमारियां से सामान को बाहर निकाल दिया गया है और लगभग दो लाख के जेवर जो अलमीरा के लॉकर में थे, उसे चोर चुरा कर ले गए। अफजल के अनुसार चोर पीछे दरवाजे से मकान के अंदर घुसे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें