केंदडीह में ताला तोड़कर पांच मवेशी चोरी, 95 हजार का नुकसान

Mar 08, 2026 06:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

बोड़ाम थाना क्षेत्र के आंधारझोर गांव में अज्ञात चोरों ने बाउंड्री का ताला तोड़कर पांच मवेशी चुरा लिए। चोरी की कीमत लगभग 95 हजार रुपये है। किसान आशुतोष महतो ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई। चोरों ने गाड़ी से मवेशियों को ले जाकर फरार हो गए, जबकि बाइकें बिना छुए छोड़ दी गईं।

केंदडीह में ताला तोड़कर पांच मवेशी चोरी, 95 हजार का नुकसान

बोड़ाम थाना क्षेत्र के आंधारझोर गांव के केंदडीह टोला में अज्ञात चोरों ने शुक्रवार देर रात बाउंड्री का ताला तोड़कर पांच मवेशी की चोरी कर ली। चोरी गए खस्सियों की अनुमानित कीमत करीब 95 हजार रुपये बताई जा रही है। भुक्तभोगी किसान आशुतोष महतो के बयान पर बोड़ाम थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आशुतोष महतो ने बताया कि रात करीब साढ़े 11 बजे गेट का ताला बंद करने के बाद घर के सभी लोग सो गए थे। देर रात करीब 12 बजे के बाद चारपहिया वाहन से पहुंचे अज्ञात चोरों ने बाउंड्री में लगे ग्रिल का ताला तोड़ दिया और घर के अंदर बंधे सभी मवेशियों को वाहन में लादकर फरार हो गए।

हालांकि, पास में खड़ी पांचों बाइक को चोरों ने छुआ तक नहीं, जबकि सभी की चाबियां बाइकों में ही लगी थीं। शनिवार सुबह करीब पांच बजे जब परिवार के लोग जागे तो बाउंड्री का ताला टूटा हुआ पाया और खस्सी गायब थे। इसके बाद घटना की सूचना बोड़ाम थाना पुलिस को दी गई।स्थानीय लोगों के अनुसार, चोर पहले पड़ोस में रहने वाले राजू महतो के घर में भी घुसे थे, लेकिन खस्सी घर के अंदर बंधे होने और परिवार के लोगों के जागने की आशंका के कारण वे बाहर से दरवाजे की सिकड़ी बंद कर वहां से निकल गए। शनिवार सुबह सूचना मिलने पर बोड़ाम पुलिस पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।