शीतला मंदिर की दान पेटी तोड़कर 4 हजार की चोरी, आरोपी पकड़ाया
Mar 16, 2026 11:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
साकची थाना क्षेत्र के शीतला मंदिर में शनिवार रात चोरी हुई। चोर ने दान पेटी तोड़कर करीब चार हजार रुपये चुराए। आरोपी हासिम, जो एक फूल दुकान में काम करता है, पहले भी मंदिर से चांदी का मुकुट चुरा चुका है। घटना सीसीटीवी में कैद हुई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
साकची थाना क्षेत्र स्थित शीतला मंदिर में शनिवार देर रात चोरी की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार दान पेटी तोड़कर करीब चार हजार रुपये निकाल लिए गए। बताया जाता है कि 9 नंबर ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी हासिम ने रात करीब 10 बजे सोलर लाइट के पाइप के सहारे मंदिर परिसर में चढ़कर चोरी की। आरोपी साकची स्थित एक फूल दुकान में काम करता है। हासिम पहले भी मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी कर चुका है। इस बार उसने दान पेटी तोड़कर नकदी चुरा ली। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपी को पकड़कर साकची थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


