Jamshedpur News: स्कूल की खिड़कियां तोड़कर पंखे, सिलेंडर और किताबें ले गए चोर

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

Jamshedpur News: बर्मामाइंस स्थित बीपीएम मध्य विद्यालय में चोरों ने तीन कमरों की खिड़कियां और वेंटिलेटर तोड़कर पंखे, गैस सिलेंडर, किताबें और जरूरी कागजात चोरी कर लिए। विद्यालय के प्रबंधन के अनुसार, चोरी और तोड़फोड़ से करीब 25 हजार रुपये के सामान का नुकसान हुआ है।

Jamshedpur News: स्कूल की खिड़कियां तोड़कर पंखे, सिलेंडर और किताबें ले गए चोर

Jamshedpur News: बर्मामाइंस स्थित बीपीएम मध्य विद्यालय में चोरों ने तीन कमरों की खिड़कियां और वेंटिलेटर तोड़कर पंखे, गैस सिलेंडर, किताबें और जरूरी कागजात चोरी कर लिए। चोरी की जानकारी बुधवार सुबह स्कूल खुलने के बाद हुई। मामले में बर्मामाइंस थाना में केस दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रोशन गुलाब किरो ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि एक अक्तूबर की सुबह करीब 8.15 बजे विद्यालय के orderspal कमरा खोलने पहुंचे। इस दौरान रसोईघर से दो पंखे और एक गैस सिलेंडर गायब मिले। कक्षा एक और दो से दो पंखे तथा पुस्तकालय से एक पंखा, किताबें और जरूरी कागजात भी नहीं मिले। जांच करने पर विद्यालय के तीन कमरों की खिड़कियां और वेंटिलेटर टूटे मिले। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, चोरी और तोड़फोड़ से करीब 25 हजार रुपये के सामान का नुकसान हुआ है。

पहले भी हो चुकी है घटना

प्रधानाध्यापक ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि विद्यालय में इस तरह की घटना पहले भी हो चुकी है। पूर्व में भी थाना में इसकी शिकायत की गई थी। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के इलाके में पूछताछ के साथ पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की घटना कब हुई और इसमें कौन लोग शामिल हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦बीपीएम मध्य विद्यालय में चोरी कब हुई?−
चोरी की जानकारी बुधवार सुबह स्कूल खुलने के बाद हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरJamshedpur News: स्कूल की खिड़कियां तोड़कर पंखे, सिलेंडर और किताबें ले गए चोर