रेलवे के चीफ पार्सल सुपरवाइजर के तबादले ने तूल पकड़ा, मेंस कांग्रेस ने जताई आपत्ति
टाटानगर चीफ सुपरवाइजर दिलीप कुमार का पिछले दिनों तबादले का आदेश रेलवे कर्मचारियों के बीच तूल पकड़ने लगा है। तबादले का आदेश जारी होने के बाद चीफ सुपरवाइज दिलीप कुमार ने बुधवार को टाटानगर पार्सल सेक्शन...
टाटानगर चीफ सुपरवाइजर दिलीप कुमार का पिछले दिनों तबादले का आदेश रेलवे कर्मचारियों के बीच तूल पकड़ने लगा है। तबादले का आदेश जारी होने के बाद चीफ सुपरवाइज दिलीप कुमार ने बुधवार को टाटानगर पार्सल सेक्शन को सूचना दी है कि वे बीमार हैं। उनका इलाज टाटानगर रेलवे अस्पताल में किया जा रहा है। इधर, दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस ने तबादले के आदेश को उचित कार्रवाई मानने से इनकार किया है। मेंस कांग्रेस के नेता शशि मिश्रा ने इस सिलसिले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है, ताकि यह पता चल सके कि शिकायत करने वाले कारोबारी की बात में कितनी सच्चाई है। उन्हें इस सिलसिले में निगरानी विभाग को भी पत्र लिखा है। उनका कहना है कि कथित शिकायत को आधार मानकर किसी कर्मचारी का तबादला करना उचित नहीं है। शिकायत की भी जांच होनी चाहिए। शिकायत की जांच होने के बाद रेलवे जो भी कार्रवाई हो करे। मेंस कांग्रेस उस कार्रवाई का सम्मान करेगा।रेलवे पार्सल में आए शिमला मिर्च की डिलीवरी में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद चीफ पार्सल सुपरवाइजर दिलीप कुमार का राउरकेला-रांची सेक्शन के बीरमित्रपुर तबादला कर दिया गया था। दिलीप कुमार को कार्रवाई होने के तीन दिन पहले ही चीफ पार्सल सुपरवाइजर के पद पर पदोन्नति हुई थी। मंबई से एक ही एजेंसी द्वारा टाटानगर के दो पार्टियों को शिमला मिर्च की सप्लाई की जाती है। मिलेनियम पार्सल से आए शिमला मिर्च की सप्लाई पार्सल कार्यालय से बिना बिल्टी के ही एक पार्टी को दी गई। नियमानुसार बिल्टी नहीं आने की स्थिति में शपथ पत्र और बांड भरने के बाद ही पार्सल की डिलीवरी करने का नियम है, लेकिन इन नियमों का पालन नहीं किया गया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


