ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरलोगों को बिना बताए लगा दिया जनता दरबार, जताई नाराजगी

लोगों को बिना बताए लगा दिया जनता दरबार, जताई नाराजगी

सदर प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को जनता दरबार लगा। पर इसकी जानकारी प्रखंड के लोगों को नहीं थी। इसके लिए प्रखंड क्षेत्र में एनाउंसमेंट भी नहीं कराया गया। जो लोग अपने काम से प्रखंड कार्यालय पहुंचे थे,...

लोगों को बिना बताए लगा दिया जनता दरबार, जताई नाराजगी
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 16 Aug 2018 05:17 PM
ऐप पर पढ़ें

सदर प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को जनता दरबार लगा। पर इसकी जानकारी प्रखंड के लोगों को नहीं थी। इसके लिए प्रखंड क्षेत्र में एनाउंसमेंट भी नहीं कराया गया। जो लोग अपने काम से प्रखंड कार्यालय पहुंचे थे, उन्हें इसकी जानकारी मिली। इसके बाद इसकी शिकायत जनता दरबार में पहुंचे अधिकारियों से की। आरोप लगाया कि कागज पर ही जनता दरबार चलता है।

टेंट लगा था, लेकिन खाली थी कुर्सियां : जनता दरबार के लिए टेंट तो लगाए गये थे, लेकिन वहां रखी कुर्सियां खाली थीं। मौके पर झामुमो के जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति, बहादुर किस्कू, मनोज नाहा, राजेश पूर्ति, शशिभूषण लोहरा, नारायण सोरेन, जाकता मार्डी, रवि किस्कू आदि पहुंचे थे। तीनों नेताओं ने आरोप लगाया कि जनता दरबार के नाम पर लोगों के साथ छल किया जा रहा है। लोगों को ही इसकी जानकारी नहीं है।

बीपीएल को नहीं मिल रहा उज्ज्वला योजना का लाभ : झामुमो की ओर से जनता दरबार में ज्ञापन सौंपा गया और कहा गया कि जरूरतमंद बीपीएल लाभुकों को उज्ज्वला योजना का लाभ नहीं मिल रहा। सोनामनी लोहरा, सुनीता शर्मा, कृष्णा लाल गौड़, कविता दास, सर देवी, रीना केवट आदि तीन माह से आवेदन दे रही हैं, लेकिन इन्हें अभी तक उज्ज्वला योजना का लाभ नहीं मिला है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें