ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरदेश का विधान गरीब बच्चा ही तय करेगा : डॉ. सौरभ

देश का विधान गरीब बच्चा ही तय करेगा : डॉ. सौरभ

लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल (एलबीएसएम) कॉलेज में सोमवार को एक दिवसायी राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया...

देश का विधान गरीब बच्चा ही तय करेगा : डॉ. सौरभ
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 30 Nov 2021 05:30 PM
ऐप पर पढ़ें

लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल (एलबीएसएम) कॉलेज में सोमवार को एक दिवसायी राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वर्तमान समय में उच्च शिक्षा में नवीन पद्धितियां विषय पर राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार से आये तीन विद्वानों ने व्याख्यान दिया। संगोष्ठी में वर्तमान समय में उच्च शिक्षा में नई प्रवृत्तियां विषय पर एक गहन मंथन किया गया। इसमें राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर से डॉ. विशाल विक्रम सिंह, मध्य प्रदेश के भोपाल से एनसीईआरटी के डॉ. अरुणाभ सौरभ, मगध विश्विद्यालय से डॉ. विक्रम आनंद शामिल हुए। इस क्रम में डॉ. अरुणाभ सौरभ कृत आद्य नायिका पुस्तक का लोकार्पण भी हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया। यहां डॉ. विशाल विक्रम सिंह ने कहा कि सौरभ की पुस्तक आध नायिका भारतीय महिलाओं के बारे में वैसी सोच का खंडन करता है, जो उसे एक वस्तु मानती है। मुख्य वक्ता डॉ. अरुणाभ सौरभ ने कहा कि कभी भी निराश मत होइए। जो निराश हो गए, वो जंग नहीं जीत सकते। देश का विधान एयर कंडीशनर में बैठा व्यक्ति नहीं, बल्कि देश का गरीब बच्चा ही तय करेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. विक्रम आनंद कहा कि उच्च शिक्षा में नवीन प्रवृत्तियां बहुत ही उपयोगी और जरूरी है। कार्यक्रम को डॉ. आरके चौधरी एवं अन्य शिक्षकों ने भी संबोधित किया एवं अपने पत्र पढ़े। आदर्श कुमार एवं अनिता कुमारी ने फीडबैक दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. विनय कुमार गुप्ता एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मौसूमी पॉल ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रो. बिनोद कुमार, डॉ. प्रमिला किस्कू, डॉ. अजेय वर्मा, प्रो. पुरुषोत्तम प्रसाद, प्रो. संतोष राम, प्रो. अरविंद प्रसाद पंडित, मोहित पंडित, अभिजीत, विनय कुमार उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें