ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुररविदास पर फायरिंग के मुख्य आरोपी संतोष ठाकुर ने किया सरेंडर

रविदास पर फायरिंग के मुख्य आरोपी संतोष ठाकुर ने किया सरेंडर

सोनारी थाना अंतर्गत निर्मलनगर निवासी और रविदास गुट के सरगना रवि दास पर कागलनगर राम मंदिर के पास 22 दिसंबर को ही फायरिंग के मुख्य आरोपी संतोष ठाकुर ने गुरुवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर...

रविदास पर फायरिंग के मुख्य आरोपी संतोष ठाकुर ने किया सरेंडर
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 03 Jan 2020 04:17 PM
ऐप पर पढ़ें

सोनारी थाना अंतर्गत निर्मलनगर निवासी और रविदास गुट के सरगना रवि दास पर कागलनगर राम मंदिर के पास 22 दिसंबर को ही फायरिंग के मुख्य आरोपी संतोष ठाकुर ने गुरुवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। जल्द ही सोनारी पुलिस संतोष को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी। रविदास पर फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने निर्मलनगर कुमार बस्ती निवासी विशाल महतो उर्फ अक्षय और गणेश गोराई को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है। मालूम हो कि 22 दिसंबर की शाम बर्निंग घाट से घर लौटने के दौरान बोलेरो पर सवार रविदास के ऊपर बाइक सवार तीन युवकों ने फायरिंग कर दी थी। घटना में गोली रविदास के हाथ को छूती हुई निकल गई थी। इसमें रविदास बाल-बाल बच गया था। इस मामले में रविदास के बयान पर सोनारी थाना में संतोष ठाकुर समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें