ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरकोविड-19 महामारी का विवाह निबंधन में पड़ा व्यापक असर, इस माह केवल 28 निबंधन

कोविड-19 महामारी का विवाह निबंधन में पड़ा व्यापक असर, इस माह केवल 28 निबंधन

कोविड-19 महामारी का विवाह निबंधन पर व्यापक असर पड़ा है। लॉकडाउन और अनलॉक-1 ने परिणय सूत्र में बंधने वालों की राह मुश्किल बनाई है। 90 फीसदी लोगों ने विवाह कार्यक्रम को टाल दिया है। इधर विवाह निबंधन भी...

कोविड-19 महामारी का विवाह निबंधन में पड़ा व्यापक असर, इस माह केवल 28 निबंधन
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 30 Jun 2020 12:12 AM
ऐप पर पढ़ें

कोविड-19 महामारी का विवाह निबंधन पर व्यापक असर पड़ा है। लॉकडाउन और अनलॉक-1 ने परिणय सूत्र में बंधने वालों की राह मुश्किल बनाई है। 90 फीसदी लोगों ने विवाह कार्यक्रम को टाल दिया है। इधर विवाह निबंधन भी इससे अछूता नहीं रहा है। अवर निबंधन कार्यालय जमशेदपुर में जून में केवल 28 विवाह का निबंधन हुआ। मार्च से जून के बीच परिणय सूत्र में बंधने में युवा प्रेमियों की रुचि कम रही। महामारी के संक्रमण के मद्देनजर अधिकांश लोग घरों में ही कैद रहे। एक जून से अनलॉक-1 शुरू होते ही शादी का रजिस्ट्रेशन होने लगे। इस वर्ष 493 शादी का रजिस्ट्रेशन हुआ। करीब ढाई सौ विवाह निबंधन 30 से 90 दिनों की आपत्ति की अवधि लॉकडाउन और अनलॉक-1 की भेंट चढ़ गई। उन्हें दोबारा विवाह के लिए आवेदन करना होगा। जून-2019 में 141 विवाह के इच्छुक जोड़ों ने निबंधन कराया था। कुल 1621 मैरिज रजिस्ट्रेशन हुआ था। वर्ष 2020 में जनवरी से मार्च में 290 और मार्च से जून में 175 विवाह निबंधन हुआ। वैलेंटाइन डे पर 14 फरवरी को 34 लव बर्ड शादी के बंधन में बंधे थे। 29 जून तक विवाह लग्न है। एक जुलाई से 24 नवंबर तक विवाह का शुभ मुहुर्त नहीं रहेगा। भगवान विष्णु चातुर्मास में योग निद्रा में चले जाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें