ईरानी गैंग: राह चलते ही उतरवा लेते हैं गहने, बदलकर दे देते हैं पत्थर
अगर सड़क चलते कोई खुद को पुलिसकर्मी बताकर आपको रोके और कहे कि आगे छिनतई हुई है या चेकिंग चल रही है, गहने उतारकर पर्स में रख लो तो सावधान हो जाइए।

अगर सड़क चलते कोई खुद को पुलिसकर्मी बताकर आपको रोके और कहे कि आगे छिनतई हुई है या चेकिंग चल रही है, गहने उतारकर पर्स में रख लो तो सावधान हो जाइए। आप ईरानी गैंग के निशाने पर हो सकते हैं। हाल के दिनों में शहर में इस गिरोह की सक्रियता ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। ईरानी गैंग को अपनी खास ठगी की कला के लिए जाना जाता है। इनका शिकार मुख्य रूप से बुजुर्ग और महिलाएं होती हैं। इनके काम करने का तरीका बेहद शातिराना और प्रोफेशनल होता है। इस गैंग के सदस्य कद-काठी में मजबूत होते हैं और अक्सर सफारी सूट या खाकी पैंट पहनकर खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हैं।
इनके गिरोह के सदस्य भी आम जनता की तरह होते हैं। आपको दिखाने के लिए पहले उनके जेवरात उतरवाते हैं। ये शिकार को रोककर कहते हैं कि आगे मर्डर या बड़ी लूट हुई है। वे आपकी सुरक्षा का हवाला देते हुए कीमती सामान उतारने का दबाव बनाते हैं। जब आप गहने उतारकर कागज या रुमाल में रखते हैं तो ये मदद के बहाने उसे पैक करने लगते हैं। इस दौरान पलक झपकते ही ये असली गहने बदलकर उसमें पत्थर या नकली जेवर रख देते हैं। पैकेट थमाते ही वे आपको वहां से जल्दी निकलने को कहते हैं और खुद मोटरसाइकिल से फरार हो जाते हैं।भोपाल का है गिरोहजांच में सामने आया कि इस गैंग के तार महाराष्ट्र के अंबिवली और भोपाल के पास इतवारा जैसे इलाकों से जुड़े हैं। ये लोग होटलों के बजाय शहर के बाहरी इलाकों में डेरा डालते हैं और वारदात के बाद तुरंत राज्य की सीमा पार कर लेते हैं।बचाव के उपायअनजान व्यक्ति के कहने पर सड़क पर जेवर न उतारें।खुद को पुलिस बताने वालों से उनका पहचान पत्र जरूर मांगें।आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का ध्यान रखें।किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत 112 नंबर पर कॉल करें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


