ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरमतगणना : बाजार में कम दिखे लोग, परिणाम जानने की रही उत्सुकता

मतगणना : बाजार में कम दिखे लोग, परिणाम जानने की रही उत्सुकता

साकची बजार में ऐसे तो हमेशा लोगों से गुलजार रहता है, लेकिन गुरुवार दोपहर काफी लोग कम देखे गए। साकची गोलचक्कर के समीप एक केला विक्रेता अशोक कुमार अपने मोबाइल पर चुनाव परिणाम काफी देर से सुन रहा था।...

मतगणना : बाजार में कम दिखे लोग, परिणाम जानने की रही उत्सुकता
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 24 May 2019 06:06 PM
ऐप पर पढ़ें

साकची बजार में ऐसे तो हमेशा लोगों से गुलजार रहता है, लेकिन गुरुवार दोपहर काफी लोग कम देखे गए। साकची गोलचक्कर के समीप एक केला विक्रेता अशोक कुमार अपने मोबाइल पर चुनाव परिणाम काफी देर से सुन रहा था। बाद में वहां और लोग भी जुट गए, लोग चुनाव परिणाम जानने के लिए बेताब थे। पूछे जाने पर कि ये भीड़ कैसी है तो पता चला कि लोग चुनाव का परिणाम सुन रहे थे। कुछ लोग पूछ रहे थे कि मोदी को कितनी सीटें मिलीं, क्या वे फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। परिणाम कब तक समाप्त होगा।

मतगणना जैसे ही सुबह आठ बजे से शुरू हुई, शहर के अपने-अपने टेलीवीजन सेट से चिपक गए। लोग सभी चैनलों को बदल-बदल कर सीटों में हो रहे उतार-चढ़ाव को बहुत उत्साहित होकर देख रहे थे। गोलमुरी स्थित टुइलाडुंगरी के रहने वाले राजकुमार सिंह तथा उनकी पत्नी सुबह से ही जानकारी प्राप्त कर रहे थे। वे लोग काफी खुश थे। उनका कहना था कि इसी दिन का इंतजार कर रहे थे।

सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता

दोपहर बाद जैसे ही विद्युत वरण महतो की लीड अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी चंपई सोरेन से लाख से ऊपर की हुई, भाजपा के समर्थक साकची की सड़कों पर उतर गए। भाजपा का झंडे लेकर कार्यकर्ता हर-हर मोदी, घर-घर मोदी का नारा लगा लगा रहे थे। इसके अलावे साकची शीतला मंदिर, जेल जौक, जिलेबी लाइन में समर्थकों द्वारा गाने बजाए जा रहे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें