ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरसोनारी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा से मना

सोनारी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा से मना

सोनारी में संस्था गुरु राम दास सेवादल की ओर से शुक्रवार को सिखों के जीवंत गुरु श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश का 416वां दिवस श्रद्धा से...

सोनारी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा से मना
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 31 Aug 2019 05:11 PM
ऐप पर पढ़ें

सोनारी में संस्था गुरु राम दास सेवादल की ओर से शुक्रवार को सिखों के जीवंत गुरु श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश का 416वां दिवस श्रद्धा से मना। सिख संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष मत्था टेका। कथा विचार एवं गुरुवाणी कीर्तन का श्रवण किया। फगवाड़ा के भाई इकबाल सिंह ने संपूर्णता दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी मानवता के पुजारी हैं। इसमें केवल और केवल परमपिता परमेश्वर की महिमा है। सिखों के महान गुरु के साथ ही मुस्लिम फकीर बाबा फरीद एवं संत कबीर संत नामदेव सरीखे 17 संतों एवं 10 भाटो की वाणी संकलित है। आयोजन में सभा के अध्यक्ष बलबीर सिंह गिल, बलदेव सिंह, यशवंत सिंह, मनजीत सिंह, हरजीत सिंह, स्वर्णजीत सिंह रोशॉ, सोहन सिंह, महेंद्र सिंह, गुरुदयाल सिंह का योगदान रहा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें