ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरकोल्हान में मानसून की सक्रियता का ज्यादा असर जमशेदपुर में

कोल्हान में मानसून की सक्रियता का ज्यादा असर जमशेदपुर में

कोल्हान में सोमवार को मानसून की सक्रियता का सबसे ज्यादा असर जमशेदपुर में दिखा। सुबह से देर रात तक रुक-रुक कर कभी हल्की और कभी मध्यम बारिश हुई। दोपहर के समय एक दो जगहों पर भारी बारिश...

कोल्हान में मानसून की सक्रियता का ज्यादा असर जमशेदपुर में
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 21 Aug 2018 07:00 PM
ऐप पर पढ़ें

कोल्हान में सोमवार को मानसून की सक्रियता का सबसे ज्यादा असर जमशेदपुर में दिखा। सुबह से देर रात तक रुक-रुक कर कभी हल्की और कभी मध्यम बारिश हुई। दोपहर के समय एक दो जगहों पर भारी बारिश हुई।

56.6 मिमी बारिश : अंतिम सोमवारी की सुबह से वातावरण में गर्जन वाले बादल सक्रिय नजर आया। कलश यात्रा में निकले शिवभक्तों की आस्था बारिश पर भारी पड़ी। दोपहर के बाद तीन बजे से डेढ़ घंटे तक तेज बारिश में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। शाम 5.30 बजे तक 56.6 मिमी बारिश से अधिकतम तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। मानगो और आसपास के इलाके में 37.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

जलजमाव से संकट : दोपहर की झमाझम बारिश से शहरों में कई जगह जल जमाव से संकट की स्थिति पैदा हुई। एमजीएम अस्पताल चौक, हावड़ा ब्रिज चौक, साकची कालीमाटी रोड, वोल्टॉस बिल्डिंग बिष्टूपुर, सोनारी, बर्मामाइंस, स्टेशन रोड, जुगसलाई अंडरब्रिज, गोलमुरी, एनएच 33, मानगो रोड नंबर 14 और 15 में जल जमाव ने वाहन चालकों की परेशानी बढ़ाई। शाम में बारिश थमने के बाद भी सड़कों पर कई जगहों पर जल जमाव की स्थिति बनी रही।

24 तक होगी बारिश : मौसम वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने बताया कि उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव की क्षेत्र बनने से कोल्हान में मानसून सक्रिय हुआ है। मानसून की धुरी जमशेदपुर और डालटनगंज से होकर गुजरने से जमशेदपुर में सबसे ज्यादा बारिश हुई। ओडिशा के उत्तरीय समुद्री तट और पश्चिम बंगाल में निम्न दबाव के क्षेत्र से 24 अगस्त तक बारिश के आसार हैं। 21 से 23 अगस्त तक अधिकांश और 24 अगस्त को सभी जगहों पर गरज के साथ बारिश होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें