ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरजुगसलाई थाने का ड्राइवर महिला को लेकर भागा

जुगसलाई थाने का ड्राइवर महिला को लेकर भागा

जुगसलाई थाने का ड्राइवर जुगसलाई पुरानी बस्ती का रहने वाला मो. चांद शुक्रवार को जुगसलाई की रहने वाली दो बच्चों की मां को लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी महिला के पति को शनिवार सुबह मिली। इसके बाद...

जुगसलाई थाने का ड्राइवर महिला को लेकर भागा
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 25 Aug 2019 05:37 PM
ऐप पर पढ़ें

जुगसलाई थाने का ड्राइवर जुगसलाई पुरानी बस्ती का रहने वाला मो. चांद शुक्रवार को जुगसलाई की रहने वाली दो बच्चों की मां को लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी महिला के पति को शनिवार सुबह मिली। इसके बाद पत्नी की खोजबीन शुरू की। इस बीच उसे पता चला कि थाना का ड्राइवर मो. चांद उसकी पत्नी को भगाकर ले गया है। इसके बाद मामला जुगसलाई थाने पहुंचा। घटना के बाद महिला का पति जुगसलाई थाने में दिन के 2.30 बजे पहुंचा और लिखित शिकायत की।

दो बच्चों का लालन-पालन मुश्किल

महिला के पति ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। अब वे अपने बच्चों को कैसे पालेंगे। उसका कहना है कि ड्राइवर पत्नी पर बुरी नजर रखता था। जब कभी वह थाना का गाड़ी लेकर जाता था, तब उसे वहां पर देखा जाता था।

थानेदार ने दिया हाजिर होने का आदेश

आरोपी मो. चांद निजी चालक है। घटना की जानकारी जुगसलाई थानेदार को मिलने पर उन्होंने उसे हाजिर होने का आदेश दिया है। इसके लिए उन्होंने मुंशी को आश्वयक दिशा-निर्देश भी दिया है।

दो माह पहले तक थाने में चलाता था गाड़ी

आरोपी मो. चांद कुंवारा है और दो माह पहले तक थाना में ड्राइवर का काम करता था। बीच-बीच में जरूरत पड़ने पर उसे बुलाया भी जाता था। दो बच्चों की मां को लेकर भागने के बाद पूरा मामला जुगसलाई इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें