ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरईद के चांद पर सर्वसम्मति बनेगी बड़ी चुनौती, सभी टकटकी अब देवबंदी और बरेलवी उलेमाओं पर

ईद के चांद पर सर्वसम्मति बनेगी बड़ी चुनौती, सभी टकटकी अब देवबंदी और बरेलवी उलेमाओं पर

ईद के चांद पर सर्वसम्मति बनाना बड़ी चुनौती होगी। शहर में एक दिन ईद होने का आसार नहीं दिख रहा है। देवबंदी और बरेलवा का ईद अलग-अलग हो सकता है। 14 जून को चांद नजर नहीं आने की सूरत में ही एक ईद...

ईद के चांद पर सर्वसम्मति बनेगी बड़ी चुनौती, सभी टकटकी अब देवबंदी और बरेलवी उलेमाओं पर
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 14 Jun 2018 05:36 PM
ऐप पर पढ़ें

ईद के चांद पर सर्वसम्मति बनाना बड़ी चुनौती होगी। शहर में एक दिन ईद होने का आसार नहीं दिख रहा है। देवबंदी और बरेलवा का ईद अलग-अलग हो सकता है। 14 जून को चांद नजर नहीं आने की सूरत में ही एक ईद होगी।

14 जून को चांद की अपील : इमारत-ए-शरिया के शहर काजी सऊद आलम कासमी ने 14 जून (29 रमजान) को ईद का चांद देखने की अपील की है। चांद दिखने की सूचना मानगो रोड नंबर-1 स्थित इमारत-ए-शरिया (09334617212) और मुफ्ती निशात अहमद (9386370667) को सूचित करें।

इमारत-ए-शरिया फुलवारी शरीफ पटना के काजी अब्दुल जलील कासमी ने कहा कि आम तौर पर लोग चांद देखने का आयोजन नहीं करते हैं। जिससे चांद की गवाही और एलान में देरी होती है। चांद की सूचना स्थानीय जिम्मेदार, हेलाल कमेटी और उलेमा को जरूर दें।

अलविदा जमा और चांद : अदारा-ए-शरिया के शहर काजी मुफ्ती रियाज अहमद मिस्बाही ने 15 जून को अलविदा जुमा पढ़ने और चांद देखने की अपील की है। चांद नजर की सूचना मदरसा फैजुल उलूम धतकीडीह (0657-2228277, 9308744596) और आजादनगर रोड नंबर-4 स्थित अदारा-ए-शरिया के कार्यालय (7004316248) में सूचना देने की अपील की है। काजी रियाज अहमद मिस्बाही ने कहा है कि 14 जून को चांद नजर आने की तस्दीक करेंगे। शरीयत के तकाजा के मुताबिक उतरेगा तो गौर करेंगे। सोशल मीडिया से चांद की तस्दीक नहीं करेंगे। 16 जून को ईद का एलान करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें