ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरकोर्ट में सरेंडर करने के बाद सोनारी का आरोपी फरार

कोर्ट में सरेंडर करने के बाद सोनारी का आरोपी फरार

एक मामले में कोर्ट में सरेंडर करने के बाद सोनारी खुंटाडीह का रहने वाला आरोपी संजय यादव 15 फरवरी को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी कृष्णा लोहरा की अदालत से फरार हो...

कोर्ट में सरेंडर करने के बाद सोनारी का आरोपी फरार
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 19 Feb 2019 04:39 PM
ऐप पर पढ़ें

एक मामले में कोर्ट में सरेंडर करने के बाद सोनारी खुंटाडीह का रहने वाला आरोपी संजय यादव 15 फरवरी को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी कृष्णा लोहरा की अदालत से फरार हो गया। घटना के संबंध में न्यायालय में कार्यालय लिपिक के पद पर कार्यरत धर्मेश कुमार बैठा के बयान पर सीतारामडेरा थाने में एक मामला आरोपी के खिलाफ दर्ज कराया गया है। इसी साल के एक मामले में संजय यादव ने कोर्ट में सरेंडर किया था। सरेंडर करने के बाद जब उसे पता चला कि उसकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया है, तब वह मौका पाकर कृष्णा लोहरा की अदालत से फरार हो गया। आरोपी संजय यादव के साथ कोई पुलिस वाला नहीं था। इसकी जानकारी सोनारी पुलिस या सीतारामडेरा पुलिस को भी नहीं था। वह अपने अधिवक्ता के जरिए कोर्ट में सरेंडर हुआ था। कोर्ट परिसर से ठीक इसी तरह से 4 फरवरी को भी एक आरोपी फरार हो गया था। उसकी भी अग्रिम जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया था। घटना के चार दिनों के बाद सीतारामडेरा पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी करके उसे गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेजा था। पिछले 11 दिनों के अंतराल में यह दूसरी घटना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें