ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरबिहार के नालंदा के मजदूर इसीलिए 40 किमी चलकर राउरकेला रेलवे स्टेशन पहुंचे

बिहार के नालंदा के मजदूर इसीलिए 40 किमी चलकर राउरकेला रेलवे स्टेशन पहुंचे

सुंदरगढ़ जिले के कुआरमुंडा स्थित महाचंडी स्पंज कारखाना में काम करने वाले बिहार नालंदा के करीब डेढ़ दर्जन मजदूर शुक्रवार को राउरकेला जीआरपी पहुंचकर मदद की गुहार लगायी है। इसके बाद राउरकेला जीआरपी ने...

सुंदरगढ़ जिले के कुआरमुंडा स्थित महाचंडी स्पंज कारखाना में काम करने वाले बिहार नालंदा के करीब डेढ़ दर्जन मजदूर शुक्रवार को राउरकेला जीआरपी पहुंचकर मदद की गुहार लगायी है। इसके बाद राउरकेला जीआरपी ने...
1/ 3सुंदरगढ़ जिले के कुआरमुंडा स्थित महाचंडी स्पंज कारखाना में काम करने वाले बिहार नालंदा के करीब डेढ़ दर्जन मजदूर शुक्रवार को राउरकेला जीआरपी पहुंचकर मदद की गुहार लगायी है। इसके बाद राउरकेला जीआरपी ने...
2/ 3
3/ 3
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 06 Sep 2019 08:30 PM
ऐप पर पढ़ें

सुंदरगढ़ जिले के कुआरमुंडा स्थित महाचंडी स्पंज कारखाना में काम करने वाले बिहार नालंदा के करीब डेढ़ दर्जन मजदूर शुक्रवार को राउरकेला जीआरपी पहुंचकर मदद की गुहार लगायी है। इसके बाद राउरकेला जीआरपी ने मामले की जांच के लिए बीरमित्रापुर थाना पुलिस को सूचना दी है। साथ ही फैक्ट्री मालिक के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। धान रोपनी खत्म होने के बाद बिहार नालंदा के करीब डेढ़ दर्जन मजदूरों को संतोष कुमार यादव नामक एक ठेकेदार काम दिलाने के लिए राउरकेला लेकर आया था। जहां से सभी को कुआरमुंडा स्थित महाचंडी स्पंज कारखाना में काम करने के लिए लगाया था। करीब सात दिनों तक काम करने के बाद जब मजदूरों ने खुराकी के लिए मालिक से पैसे मांगे तो मालिक ने यह कह कर पैसे देने से मना कर दिया कि इन लोगों के काम का पैसा वह संतोष कुमार यादव को दे चुके हैं। इसके बाद संतोष कुमार यादव की जब इन लोगों ने तलाश की तो इससे पहले वह फरार हो गया था। इसके बाद गुरुवार की रात्रि किसी तरह से सभी मजदूर फैक्ट्री से भाग कर चालिस किमी पैदल चल कर राउरकेला रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां मजदूरों ने जीआरपी से मदद करने की गुहार लगायी है, साथ ही आपबीती बताते हुये बिहार नालंदा भेजने को कहा है। इसके बाद राउरकेला जीआरपी बीरमित्रापुर थाना पुलिस को मामले की जानकारी देते हुये स्पंज कारखाना मालिक के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। साथ ही इन मजदूरों को नालंदा भेजने की व्यवस्था कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें