Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsTension in Jamshedpur Group Assaults Local Resident Over Dispute
बागबेड़ा में घर पर घुसकर हमला में 17 के खिलाफ केस

बागबेड़ा में घर पर घुसकर हमला में 17 के खिलाफ केस

संक्षेप: जमशेदपुर के जगन्नाथपुर में पप्पू लाल शर्मा के घर पर 15 से अधिक लोगों ने हमला किया। यह विवाद पुराने मनमुटाव के कारण उत्पन्न हुआ। पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों और 10-12 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला...

Wed, 22 Oct 2025 02:15 PMNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

जमशेदपुर।बागबेड़ा थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर में आपसी विवाद को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। जगन्नाथपुर निवासी पप्पू लाल शर्मा के घर पर 15 से अधिक लोगों के समूह ने हमला कर दिया और उनके साथ जमकर मारपीट की। इस मामले में पप्पू लाल शर्मा के बयान पर बागबेड़ा थाना में पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए केस दर्ज किया गया है। हमलावरों में 10-12 अज्ञात भी शामिल दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, पप्पू लाल शर्मा ने आरोप लगाया है कि यह विवाद पुराने आपसी मनमुटाव के कारण हुआ। घटना के दिन नामजद आरोपी मुरली शर्मा, सुशील शर्मा, विकास शर्मा, अमित प्रधान और विनय शर्मा के साथ 10 से 12 अन्य अज्ञात लोग एक साथ उनके घर पर पहुंचे।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, इन सभी ने एकजुट होकर उनके घर पर ताबड़तोड़ हमला किया और उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। हमले के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई, जिससे पीड़ित परिवार दहशत में है। पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों की तलाश घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत बागबेड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पांचों नामजद आरोपियों और 10 से 12 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बागबेड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि यह मामला आपसी विवाद से जुड़ा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और अब सभी नामजद आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।