शनिवार से पोसोइता स्टेशन पर 8 ट्रेनों का एक मिनट का अस्थायी ठहराव

Feb 28, 2026 02:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

चक्रधरपुर रेल मंडल के पोसोइता रेलवे स्टेशन पर वार्षिक निःशुल्क चिकित्सा शिविर के कारण आज से आठ ट्रेनों का एक मिनट का अस्थायी ठहराव होगा। यह व्यवस्था 28 फरवरी से 6 मार्च तक रहेगी। इसमें दुर्ग-आरा, पुरी-योगनगरी ऋषिकेश, और हावड़ा-टिटलागढ़ ट्रेनों का शामिल हैं।

शनिवार से पोसोइता स्टेशन पर 8 ट्रेनों का एक मिनट का अस्थायी ठहराव

चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत पोसोइता रेलवे स्टेशन पर वार्षिक निःशुल्क चिकित्सा शिविर को लेकर आज से आठ ट्रेनों का एक मिनट का अस्थायी ठहराव होगा। यह व्यवस्था आध्यात्मिक उत्थान मंडल ट्रस्ट द्वारा आयोजित वार्षिक फ्री मेडिकल कैंप के अवसर पर 28 फरवरी से 6 मार्च तक लागू रहेगी। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस, 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस, 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस, 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस, 12871 हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस, 12872 टिटलागढ़-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस, 22861 हावड़ा-कांताबांजी इस्पात एक्सप्रेस और 22862 कांताबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस का ठहराव दिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।