गोलमुरी में टेंपो चालक पर हमला कर साढ़े सात हजार की लूट
गोलमुरी के टेंपो चालक विक्रम सिंह पर बजरंगनगर में जानलेवा हमला हुआ, जिसमें अपराधियों ने उसे जख्मी कर ₹7500, सोने की चेन और मोबाइल लूट लिए। विक्रम अपने जन्मदिन मनाने बाइक से ससुराल जा रहा था। पुलिस ने...

गोलमुरी निवासी टेंपो चालक विक्रम सिंह को जख्मी कर अपराधियों ने साढ़े सात हजार रुपये लूट लिए। घटना शुक्रवार रात बजरंगनगर की है। इधर, जख्मी विक्रम सिंह का परिजनों ने एमजीएम अस्पताल में इलाज कराया। घटना की जानकारी गोलमुरी पुलिस को दी गई है, लेकिन शनिवार देर शाम तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। बताया जाता है कि विक्रम सिंह जन्मदिन मनाने बाइक से ससुराल जा रहा था। बजरंगनगर के पास उसे लड्डू उर्फ वीरू सिंह ने साथियों के साथ रोककर जानलेवा हमला किया। इस दौरान विक्रम सिंह से साढ़े सात हजार रुपये समेत सोने की चेन व मोबाइल लूट लिए। जानकारी के अनुसार, टेंपो चालक विक्रम सिंह और लड्डू उर्फ वीरू सिंह के बीच पूर्व से रंजिश है। इससे विक्रम सिंह को अकेला पाकर लड्डू उर्फ वीरू सिंह ने हमला किया था। इधर, एमजीएम अस्पताल से जख्मी की सूचना मिलने पर गोलमुरी पुलिस ने बयान लेकर केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के साथ लड्डू उर्फ वीरू सिंह व उसके साथियों की तलाश में छापेमारी जारी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।