3 दिन में 5 डिग्री बढ़ गया न्यूनतम तापमान
Mar 08, 2026 04:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर में तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री था, जो रविवार को 22.7 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले सप्ताह में तापमान में 3 से 4 डिग्री की और वृद्धि हो सकती है। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

जमशेदपुर । तापमान में लगातार वृद्धि होती जा रही है और आगे भी वृद्धि होने का अनुमान है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री था जबकि तीन दिन बाद रविवार को यह तापमान 22.7 डिग्री हो गया। इधर मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि अगले एक सप्ताह में तीन से चार डिग्री तापमान में वृद्धि हो सकती है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि तेजी से तापमान में बदलाव को देखते हुए लोगों को भी सावधान रहने की आवश्यकता है। अधिकतम तापमान भी 33 डिग्री के आसपास चल रहा है जिसमें दो से तीन डिग्री वृद्धि होने का अनुमान है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


