साहू समाज के कुलदेवी माता राजिम की पुण्य स्मृति में 52वां राजिम महोत्सव 8 मार्च को
जमशेदपुर में तेली साहू समाज की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें 8 मार्च 2026 को सूर्य मंदिर परिसर सिदगोड़ा में 52वां राजिम महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर सभी महिला पदाधिकारियों को महोत्सव को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया गया। बैठक में कई प्रमुख सदस्य उपस्थित थे।
जमशेदपुर। तेली साहू समाज केंद्रीय कार्यकारिणी की एक बैठक अध्यक्ष मनमोहन लाल साहू की अध्यक्षता में साहू भवन सोनारी में संपन्न हुई, जिसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया की साहू समाज के कुलदेवी माता राजिम की पुण्य स्मृति में 52वां राजिम महोत्सव 8 मार्च 2026 को सूर्य मंदिर परिसर सिदगोड़ा किया जाएगा। जिसमें राजिममहोत्सव सफल आयोजन हेतु स्वागत संचालन भोग वितरण अतिथि सत्कार मीडिया सांस्कृतिक कार्यक्रम का जिम्मेदारी दिया गया। बैठक का संचालन केंद्रीय महामंत्री रामनरेश साहू ने किया। इस अवसर पर केंद्रीय महिला अध्यक्षा जया साहू ने सभी महिला पदाधिकारी क्षेत्रीय महिला प्रतिनिधि को राजिम महोत्सव में सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक में मुख्य रूप से गिरवर साहू केशव लाल साहू कमला साहू ,संतोषी साहू, शशि देवी, संगीता साहू, गीतांजलि साहू, लक्ष्मी साहू, नेहा दास, प्रीति साहू, लालू राम साहू, लखनलाल साहू, श्यामलाल साहू, जगन्नाथ साहू, बाबू दास साहू, हेमंत साहू, सत्येंद्र साहू, राजेश कुमार साहू, कन्हैया राम साहू, गिरधारी लाल साहू, धर्मेंद्र कुमार साहू, त्रिवेंद्र कुमार साहू सहित चारों क्षेत्र कमेटी पदाधिकारी गण उपस्थित थे, बैठक का धन्यवाद ज्ञापन गिरवर साहू ने किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राजेश कुमार साहू ने दिये
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


