ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरटेल्को यूनियन में होगा चुनाव, ततमा बने आरओ

टेल्को यूनियन में होगा चुनाव, ततमा बने आरओ

झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर टेल्को वर्कर्स यूनियन में जल्द चुनाव होगा। उपायुक्त ने बुधवार को विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी बिंदेश्वरी ततमा को इस चुनाव के लिए निर्वाचन पदाधिकारी बनाते हुए उन्हें अपनी...

टेल्को यूनियन में होगा चुनाव, ततमा बने आरओ
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 16 Aug 2017 09:18 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर टेल्को वर्कर्स यूनियन में जल्द चुनाव होगा। उपायुक्त ने बुधवार को विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी बिंदेश्वरी ततमा को इस चुनाव के लिए निर्वाचन पदाधिकारी बनाते हुए उन्हें अपनी टीम तैयार करने को कहा है। टेल्को वर्कर्स यूनियन विवाद पर चार अगस्त को झारखंड हाईकोर्ट से फैसला आया था। इस आदेश में उपायुक्त को आठ सप्ताह में चुनाव कराने का निर्देश दिया गया है। इस आदेश के तहत बुधवार को उपायुक्त कार्यालय में बैठक हुई। यूनियन में चुनाव कब होगा? इसकी अधिसूचना भी जल्द जारी होगी। हालांकि बिंदेश्वरी ततमा ने कहा कि उन्हें अबतक निर्वाचन पदाधिकारी बनाए जाने का लिखित आदेश नहीं मिला है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें