Jamshedpur News: बिरसानगर में पीएम आवास योजना के निर्माणाधीन भवन से गिरकर किशोर की मौत
Jamshedpur News: बिरसानगर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे पीएम आवास योजना के निर्माणाधीन भवन से गिरकर किशोर की मौत हो गई। किशोर की पहचान 12 वर्षीय सचिन मुर्

Jamshedpur News: बिरसानगर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे पीएम आवास योजना के निर्माणाधीन भवन से गिरकर किशोर की मौत हो गई। किशोर की पहचान 12 वर्षीय सचिन मुर्मू के रूप में हुई है। वह भवन की नौवीं मंजिल से गिर पड़ा। सूचना मिलने पर बिरसानगर थाना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया। सचिन मुर्मू बिरसानगर जोन नंबर-1 स्थित साधुडेरा का रहने वाला था। स्थानीय लोगों के अनुसार, सचिन अपने कुछ दोस्तों के साथ अक्सर निर्माणाधीन भवन के आसपास खेलने जाता था। शनिवार को भी वह अपने साथियों के साथ खेलते-खेलते भवन की सबसे ऊपरी मंजिल तक पहुंच गया।
इस दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नौवीं मंजिल से सीधे नीचे गिर पड़ा। ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद उसके साथ मौजूद अन्य बच्चे घबरा गए और वहां से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस सिलसिले में जुडको के प्रोजेक्ट मैनेजर धनंजय कुमार से बातचीत करने के लिए कई बार प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


