ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरशिक्षक जाएंगे रांची,अल्पसंख्यक स्कूलों में पढ़ाई बाधित

शिक्षक जाएंगे रांची,अल्पसंख्यक स्कूलों में पढ़ाई बाधित

अल्पसंख्यक हाईस्कूल के शिक्षक अपनी लंबित मांगों के समर्थन में मंगलवार सुबह रांची में विरोध-प्रदर्शन के लिए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने पहले से ही सामूहिक अवकाश की घोषणा कर दी है। ऐसे में जिले के 20...

शिक्षक जाएंगे रांची,अल्पसंख्यक स्कूलों में पढ़ाई बाधित
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 19 Sep 2017 12:55 PM
ऐप पर पढ़ें

अल्पसंख्यक हाईस्कूल के शिक्षक अपनी लंबित मांगों के समर्थन में मंगलवार सुबह रांची में विरोध-प्रदर्शन के लिए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने पहले से ही सामूहिक अवकाश की घोषणा कर दी है। ऐसे में जिले के 20 अल्पसंख्यक हाईस्कूलों के 150 शिक्षक स्कूलों में नहीं पढ़ाएंगे। इससे पढ़ाई प्रभावित होगी। हांलाकि इन स्कूलों में अस्थायी शिक्षक कार्यरत होते हैं, जिनसे थोड़ी बहुत शैक्षणिक व्यवस्था संभाली जा सकती है। सैकड़ों शिक्षक लेंगे भाग : जिला अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षक संघ ने राज्यव्यापी जुलूस एवं प्रदर्शन में भागीदारी के लिए व्यापक योजना बनाई है। सभी स्कूलों से शिक्षक जाएंगे। जिला सचिव प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष रिजवान अहमद जिला के संयुक्त सचिव प्रणव कुमार घोष, कोषाध्यक्ष विंसेंट एंथोनी, पप्पू एवं प्रभात कुमार सिंह को स्कूलों के संयोजन की जिम्मेदारी दी गई है। ये है शिक्षकों की मांगें सातवें वेतन आयोग की अनुशंसा लागू की जाए सरकारी कर्मियों की भर्ती, नई पेंशन योजना का लाभ दिया जाए जल्द से जल्द शिक्षकों को वेतन का भुगतान किया जाए अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षा एवं कर्मियों को 24 साल पूरी सेवा करनेवाले को वरीय वेतनमान का लाभ दिया जाए रिटायरमेंट के दौरान अर्जित अवकाश के 300 दिनों का नगद भुगतान किया जाए अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार ने कहा कि हमारी मांगों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। सात महीनों से वेतन लंबित है। शिक्षकों के धैर्य का बांध टूट रहा है। आंदोलन ही रास्ता बच रहा है। पूर्वी सिंहभूम के डीईओ राजकुमार प्रसाद सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग ने सभी अल्पसंख्यक स्कूलों के जांच रिपोर्ट भेज दी है। इस रिपोर्ट के कारण ही वेतन विभागीय स्तर से रोका गया था। सभी जिलों से रिपोर्ट का विभाग इंतजार कर रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें