शिक्षक संघ ने ग्रेड 2 में वेतन निर्धारण की मांग की
झारखंड शिक्षक संघ की बैठक शनिवार को राजस्थान विद्या मंदिर साकची में हुई। तय किया गया कि ग्रेड 2 में 2005 बैच का वेतन निर्धारण करने के लिए जल्द ही शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएसई से मिलेगा। साथ ही...
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 06 May 2018 05:47 PM
ऐप पर पढ़ें
झारखंड शिक्षक संघ की बैठक शनिवार को राजस्थान विद्या मंदिर साकची में हुई। तय किया गया कि ग्रेड 2 में 2005 बैच का वेतन निर्धारण करने के लिए जल्द ही शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएसई से मिलेगा। साथ ही कोषागार पदाधिकारी से मिलकर जल्द से जल्द शिक्षकों का वेतन जारी करने की मांग की जाएगी। तो गर्मी की छुट्टी से पहले प्रशिक्षणार्थी की सूची जारी करने की मांग इस अवसर पर की गई। यह भी तय किया गया डीडीओ वाणी एक्का को संघ 16 जून को सम्मानित करेगा। मौके पर 26 व 27 मई को होने वाली संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को सफल बनाने पर भी विचार विमर्श किया गया।