अपहरण कर रुपये निकासी मामले में दो हिरासत में
क्रॉसर मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी के आधार पर पुलिस की कार्रवाई टाटा सफारी और बैंक

जमशेदपुर, संवाददाता। गोलमुरी में नामांकन के बहाने शिक्षक उदित कुमार प्रधान का अपहरण कर नकदी और एटीएम से रुपये निकासी मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों से मामले में पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के बाद पूरे गिरोह का खुलासा हो सकता है।सूत्रों के अनुसार, दर्ज प्राथमिकी के बाद मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल, लोकेशन और बैंक खाते से हुई निकासी की जानकारी जुटाई गई। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। दोनों का संबंध आरोपी रोहित कुमार शर्मा और आयुष उर्फ धीरज से बताया जा रहा है।
पुलिस ने घटना में इस्तेमाल टाटा सफारी वाहन की भी पहचान कर ली है। वाहन किसका है और घटना के समय उसमें कौन-कौन सवार थे, इसकी जांच की जा रही है। वहीं, जिस एटीएम से रुपये निकाले गए थे, वहां के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने कब्जे में लिए हैं। फुटेज में कुछ संदिग्ध युवकों की तस्वीर सामने आई है। इधर, पीड़ित उदित कुमार प्रधान ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उन्हें कई घंटे तक वाहन में घुमाते हुए धमकाया था। आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। घटना के बाद वह काफी डरे हुए थे, लेकिन परिवार के दबाव के बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


