टाटानगर स्टेशन को कल कोलकाता में मिलेगा बेस्ट केप्ट अवॉर्ड
Feb 16, 2026 02:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर का टाटानगर स्टेशन मंगलवार को दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से बेस्ट केप्ट का अवॉर्ड प्राप्त करेगा। निदेशक सुनील कुमार और मुख्य हेल्थ इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार कोलकाता जाएंगे। चक्रधरपुर मंडल को कुल 8 अवार्ड मिले हैं, जिसमें टाटानगर और राउरकेला स्टेशन के लिए स्वच्छता और यात्री सुविधा के लिए पहले भी पुरस्कार मिल चुके हैं।
जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन को बेस्ट केप्ट का अवॉर्ड मंगलवार को दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के कोलकाता स्थित मुख्यालय में मिलेगा। अवार्ड लेने टाटानगर स्टेशन के निदेशक सुनील कुमार और मुख्य हेल्थ इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार कोलकाता जाएंगे। चक्रधरपुर मंडल को कुल 8 अवॉर्ड मिले हैं। इससे चक्रधरपुर मंडल अधिकारियों की टीम दक्षिण पूर्व जोन मुख्यालय जाने वाली है। बताया जाता है कि चक्रधरपुर मंडल के टाटानगर और राउरकेला स्टेशन को पहले भी कई बार स्वच्छता यात्री सुविधा एवं अन्य कई वजह से दक्षिण पूर्व रेलवे जोन और रेलवे बोर्ड से अवार्ड मिल चुका है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




