स्टेशन की लगेज स्कैनर मशीन फिर खराब
जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन की लगेज स्कैनर मशीन फिर से खराब हो गई है। इसके कारण यात्री बिना जांच के स्टेशन में प्रवेश कर रहे हैं। दिसंबर में भी मशीन कई सप्ताह तक खराब रही थी। आरपीएफ ने मुख्यालय को इसकी जानकारी दी है। स्टेशन की सुरक्षा में कमी आ रही है।

जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन की लगेज स्कैनर मशीन फिर खराब हो गई है। इससे 5-6 दिन से यात्री बगैर जांच लगेज लेकर स्टेशन में प्रवेश कर रहे हैं। बताया जाता है कि दिसंबर में भी लगेज स्कैनर मशीन कई सप्ताह तक खराब थी। हिंदुस्तान ने सुरक्षा का हवाला देकर 10 दिसंबर को समाचार प्रकाशित किया था। इससे 25 दिसंबर को लगेज स्कैनर मशीन की मरम्मत हुई, जो फिर से खराब हो गई। जानकार बताते हैं कि टाटानगर आरपीएफ द्वारा लगेज स्कैनर मशीन के खराब होने से मुख्यालय को अवगत कराया गया है। मालूम हो कि स्टेशन से गेट फ्रेम मेटल डिटेक्टर कई महीने से पूर्व ही हट गया था।
अभी दोनों मशीन खराब होने से स्टेशन पर जांच प्रभावित हो रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


