Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsTatanagar Station Faces Food Shortage Only One Restaurant Available
टाटानगर स्टेशन पर बंद दो स्टॉल को नहीं मिल रहे संचालक

टाटानगर स्टेशन पर बंद दो स्टॉल को नहीं मिल रहे संचालक

संक्षेप:

टाटानगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर यात्रियों को खानपान की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि यहां केवल एक ही रेस्टोरेंट है। अन्य स्टॉल बंद हो गए हैं। चक्रधरपुर मंडल ने तीनों स्टॉल खोलने के लिए टेंडर निकाला, लेकिन कोई इच्छुक नहीं मिला। यात्रियों की सुविधा के लिए नए स्टॉल खोले जाने की योजना है।

Dec 19, 2025 12:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

टाटानगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर यात्रियों को खानपान की समस्या से जूझना पड़ रहा है, क्योंकि सिर्फ एक ही रेस्टोरेंट है। दो स्टॉल कुछ दिन पहले ही बंद हो गए, जबकि प्लेटफॉर्म नंबर दो-तीन पर भी एक स्टॉल बंद पड़ा है। तीनों स्टॉल को खोलने की योजना से चक्रधरपुर मंडल ने टेंडर भी निकाला था, लेकिन किसी संचालक ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। जानकार बताते हैं कि प्लेटफॉर्म नंबर एक के स्टॉल संचालक ने बिक्री कम होने के कारण लाइसेंस सरेंडर किया था। हालांकि, यात्री सुविधा में प्लेटफॉर्म नंबर एक पर मल्टीपर्पज स्टॉल संचालक का चयन हुआ है। इससे यात्रियों को दैनिक जरूरत के सामान उपलब्ध होगा।

वहीं, ग्रामीणों की सुविधा में गम्हरिया व सीनी स्टेशन पर जल्द एक-एक टी स्टॉल खुलेंगे। दक्षिण पूर्व जोन की टाटानगर के खानपान सेवा पर नजर है। इससे स्टेशन जनआहार कैंटीन का भी टेंडर हुआ था। लेकिन संचालक नहीं मिला। जबकि, आईआरसीटीसी में फूडट्रैक रेस्टोरेंट को खोलने की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी। हालांकि, टाटानगर स्टेशन पर बिहार व झारखंड के लजीज व्यंजन लिट्टी चोखा एवं धुसका बिक्री का दिन जल्द तय होगा। इधर, टाटानगर स्टेशन पर यात्री सुविधा से ब्रांडेड कंपनियों का स्टॉल खोलने के लिए रेलवे खानपान प्रावधान में बदलाव भी किया जा सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;