Jamshedpur News: स्टेशन पर उमड़ी सत्संग के श्रद्धालुओं की भीड़
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Jamshedpur News: जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन पर राधा स्वामी सत्संग से लौट रहे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। गीतांजलि एक्सप्रेस के बाद अमृतसर जलियांवाला बाग, कटिहार और आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस से भी यात्री पहुंचे। भीड़ को देखते हुए आरपीएफ और जीआरपी ने चौकसी बढ़ाई। रेल कर्मचारियों ने ट्रेनों की जानकारी लगातार उद्घोषित की और यात्रियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

Jamshedpur News: जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन पर बुधवार दोपहर से राधा स्वामी सत्संग से लौट रहे श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शाम में गीतांजलि एक्सप्रेस से उमड़ने वाली भीड़ रात में अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, कटिहार एक्सप्रेस, आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस तक स्टेशन के प्लेटफार्म और होल्डिंग एरिया में जमी थी। श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर आरपीएफ और जीआरपी ने भी चौकसी बढ़ा दिया था जबकि, वाणिज्य रेल कर्मचारियों ने इंक्वायरी से ट्रेनों के आगमन प्रस्थान की लगातार उद्घोषणा के साथ यात्रियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया जा रहा था ताकि दूसरे राज्यों से आने वालों को टाटानगर स्टेशन या ट्रेनों में किसी तरह से परेशानी नहीं हो।


