Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsTatanagar RPF Arrests Two for Railway Property Theft
रेलवे संपत्ति चोरी में दो गए जेल

रेलवे संपत्ति चोरी में दो गए जेल

संक्षेप: जमशेदपुर के टाटानगर में आरपीएफ जवानों ने चोरी के मामले में दो आरोपियों, होपन हांसदा और मनीष मछुआ, को गिरफ्तार किया। इन्हें शुक्रवार को जीडीवाई यार्ड से चोरी की रेलवे संपत्ति के साथ पकड़ा गया। इसके अलावा, रेलवे प्रावधानों के उल्लंघन के आरोप में 11 लोगों को पकड़ा गया और रेलवे अदालत में पेश किया गया।

Sat, 1 Nov 2025 11:53 AMNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

जमशेदपुर। टाटानगर के आरपीएफ जवानों ने रेलवे संपत्ति चोरी के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। इनमें परसुडीह लोको कॉलोनी के होपन हांसदा और मनीष मछुआ शामिल हैं तो। इन्हें आरपीएफ के जवानों ने शुक्रवार को जीडीवाई यार्ड से चोरी की रेलवे संपत्ति के साथ रंगेहाथ पकड़ा था। जबकि रेलवे प्रावधान उल्लंघन के आरोप में टाटानगर स्टेशन और ट्रेनों से 11 लोगों को पकड़ कर रेलवे अदालत में पेश किया था जो जुर्माना देकर छूट गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।