रेल संपत्ति चोरी में फरार तीन आरोपी गिरफ्तार
By Newswrap
हिन्दुस्तान, जमशेदपुरजमशेदपुर के टाटानगर में आरपीएफ ने मंगलवार को रेलवे संपत्ति चोरी के आरोप में सात फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया। तीन आरोपियों को जेल भेजा गया, जबकि चार अन्य जुर्माना देकर रिहा हुए। इसके अलावा, अवैध चाय नाश्ता और अनियंत्रित टेंपो खड़ी करने के मामले में भी चालक गिरफ्तार हुए।

जमशेदपुर। टाटानगर के आरपीएफ जवानों ने मंगलवार को रेलवे संपत्ति चोरी एवं अन्य मामले के फरार सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें रेल संपत्ति चोरी के तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया जबकि चार अन्य रेलवे अदालत में जुर्माना जमाकर रिहा हुए हैं। इधर टाटानगर स्टेशन के प्लेटफार्म से चाय नाश्ता अवैध रूप से बचने के आरोप में दो और स्टेशन के आउट गेट पर अनियंत्रित ढंग से टेंपो खड़ी करने के कारण तीन चालक भी आरपीएफ के हत्थे चढ़े हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


