स्टेशन पार्किंग का पाथवे फिर बंद, सोशल मीडिया पर रेलवे से कारण पूछ रहे लोग

Jan 10, 2026 07:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

टाटानगर रेलवे स्टेशन के पार्किंग पाथवे के बंद होने से यात्रियों की समस्याएँ बढ़ गई हैं। पहले यात्री मेन रोड पर अपने परिजनों को उतारते थे, लेकिन अब पाथवे बंद होने से उन्हें ड्रॉपिंग लाइन में आना पड़ता है। लोग सोशल मीडिया पर रेलवे की व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

स्टेशन पार्किंग का पाथवे फिर बंद, सोशल मीडिया पर रेलवे से कारण पूछ रहे लोग

टाटानगर रेलवे स्टेशन के पार्किंग पाथवे का मार्ग एक बार फिर बंद होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। पहले लोग पार्किंग पाथवे के बाहर मेन रोड पर परिजनों को वाहन से उतार देते थे, ताकि ड्रॉपिंग लाइन की बेवजह शुल्क वसूली से छुटकारा मिले। लेकिन एक सप्ताह से पार्किंग पाथवे को ड्रम लगाकर बंद कर दिया गया। यात्रियों का मानना है कि पार्किंग ठेकेदार की आमदनी बढ़ाने के लिए रेलकर्मियों ने ऐसा किया है, क्योंकि पाथवे बंद होने से लोग लोग ड्रॉपिंग लाइन में आने को लाचार हैं। इससे लोग सोशल साइट एक्स पर ड्रम लगाकर फिर से पार्किंग पाथवे को बंद करने की फोटो को पोस्ट कर रेलवे की व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

जानकार बताते हैं कि नए पार्किंग ठेकेदार के आने पर चक्रधरपुर मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी ने खुद ही पार्किंग पाथवे को यात्रियों के लिए खुलवाया था। इससे यात्रियों को ड्रॉपिंग लाइन के मनमाने शुल्क से राहत मिली थी। शहर के दूसरे क्षेत्र के यात्री को लेकर आने वाले ऑटो भी मेन रोड पर पार्किंग पाथवे के पास छोड़ते थे। इससे यात्री को किराये में 20 रुपये की बचत होती थी। लोगों ने एक्स पर सवाल उठाया कि पार्किंग पाथवे को बंद करने का कारण क्या है और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और आरपीएफ क्या कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।