गुदड़ी बाजार और बर्मामाइंस में चार दुकानें तोड़ेगा रेलवे

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर में टाटानगर रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने गुदड़ी बाजार में तीन दुकानों के अवैध कब्जे को हटाने का आदेश दिया है। अगर आदेश का पालन नहीं हुआ, तो तोड़ने का अभियान शुरू किया जाएगा। रेलवे ने पहले ही कुछ दुकानों को तोड़ने की नोटिस दी है और अन्य अवैध निर्माणों को भी हटाने की तैयारी कर रहा है।

गुदड़ी बाजार और बर्मामाइंस में चार दुकानें तोड़ेगा रेलवे

जमशेदपुर, वरीय संवाददाता। टाटानगर रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने स्टेशन रोड के गुदड़ी बाजार में एक और बर्मामाइंस लकड़ी टाल क्षेत्र में तीन दुकानों को माइकिंग कर अवैध कब्जा हटाने का आदेश दिया है। विभाग ने कहा कि आदेश का पालन नहीं करने पर तीन-चार दिन में सुरक्षा बल और मजिस्ट्रेट की निगरानी में तोड़ने का अभियान चलेगा। गुदड़ी बाजार में मुरारी सेठ की दुकान तोड़ने की नोटिस रेलवे ने पहले ही दिया था और माइक से घोषणा भी की। दूसरी ओर, रेलवे में बर्मामाइंस स्थित लकड़ी टाल और आठ फ्लैट का मकान तोड़ने की तैयारी है। स्टेशन रोड में पेट्रोल पंप संचालक को भी रेलवे ने नोटिस दिया है, ताकि, सड़क चौड़ीकरण कार्य में जमीन की दिक्कत न हो।

इंजीनियरिंग विभाग के नोटिस पर रेलवे ओबीसी कर्मचारी संघ ने कार्यालय खाली कर दिया। मेंस कांग्रेस कार्यालय जल्द खाली हो जाएगा। टीटीई रेस्ट रूम भी सड़क निर्माण की चपेट में आ गया है। वहीं, डेढ़-दो दर्जन रेलवे क्वार्टर को भी तोड़ने के लिए खाली कराया जा रहा है। बीएसएनएल भी दूसरी जगह कार्यालय की जगह खोजने लगा है। इधर, विकास योजना से रेलवे ने गोलपहाड़ी, खासमहल और कीताडीह की ओर रेलवे जमीन पर अवैध रूप निर्मित ढाई-तीन सौ कच्चे-पक्के घर को भी तोड़ने की नोटिस दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।