Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsTatanagar Railway Civil Defense Team Trains Locomotive Pilots on Safety and Disaster Management
टाटानगर में लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

टाटानगर में लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

संक्षेप:

टाटानगर रेलवे सिविल डिफेंस टीम ने लोको पायलटों को नैतिक आचरण और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया। सत्र का नेतृत्व इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने किया। उन्होंने नशाखुरानी गिरोहों से सावधान रहने और सुरक्षा उपायों पर जोर दिया। 300 लोको पायलटों ने प्रशिक्षण में भाग लिया, जिसमें फायर सिस्टम और सीपीआर का व्यावहारिक प्रदर्शन भी शामिल था।

Mon, 10 Nov 2025 03:23 AMNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

टाटानगर रेलवे सिविल डिफेंस टीम ने इलेक्ट्रिक लोको पायलट ट्रेनिंग सेंटर में रिफ्रेशर कोर्स, जीडीसीई कोर्स, कोचिंग प्रमोशन और गुड्स प्रमोशन कोर्स में शामिल लोको पायलटों को नैतिक आचरण और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया। सत्र का नेतृत्व सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने किया। उन्होंने लोको पायलटों को बताया कि छोटे-बड़े स्टेशनों पर नशाखुरानी गिरोह सक्रिय रहते हैं और मौके की तलाश में रहते हैं। ऐसे में परिचालन के दौरान किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा दिए गए चाय-नाश्ते के प्रस्ताव को स्वीकार न करना ही सुरक्षित विकल्प है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने इंजन संचालन के दौरान संभावित तकनीकी खामियों, जैसे मानसिक घर्षण, इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट, धुआं या तापमान बढ़ने की स्थिति में प्रारंभिक स्तर पर सतर्क होकर सुरक्षा उपाय लागू करने पर जोर दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रशिक्षण में इंजन में उपलब्ध फायर सिस्टम के सुरक्षित उपयोग का प्रायोगिक प्रदर्शन भी कराया गया। सिविल डिफेंस के डेमोंस्ट्रेटर शंकर प्रसाद ने सीपीआर देने की विधि और एलपीजी गैस लीक होने पर लगी आग को बुझाने की मॉक ड्रिल कर प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर, आद्रा, खड़गपुर और रांची डिवीजन से लगभग 300 लोको पायलट शामिल हुए।