Jamshedpur News: स्टेशन सलाहकार समिति की बैठक में उठा ट्रेनों की लेटलतीफी का मुद्दा

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

Jamshedpur News: टाटानगर रेलवे सलाहकार समिति की बैठक में ट्रेनों की लेटलतीफी और स्टेशन विकास कार्यों पर चर्चा की गई। सदस्यों ने स्टेशन निदेशक से लेटलतीफी में सुधार और विकास कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी मांगी, जिसमें नई सड़क और पार्किंग की शुरुआत शामिल है।

 स्टेशन सलाहकार समिति की बैठक में उठा ट्रेनों की लेटलतीफी का मुद्दा
स्टेशन सलाहकार समिति की बैठक में उठा ट्रेनों की लेटलतीफी का मुद्दा

Jamshedpur News: टाटानगर रेलवे सलाहकार समिति की बैठक में शुक्रवार को ट्रेनों की लेटलतीफी का मुद्दा सदस्यों ने उठाया। इसके साथ ही सदस्यों ने स्टेशन निदेशक सुनील कुमार से यह जानना चाहा कि स्टेशन विकास का काम कब तक खत्म होगा। स्टेशन निदेशक ने सदस्यों को बताया कि ट्रेनों की लेटलतीफी में सुधार हुआ है। इसके साथ ही स्टेशन निदेशक ने सदस्यों को बताया कि स्टेशन विकास को लेकर कई जगह काम चल रहे हैं नई सड़क और पार्किंग शुरू होने से विकास कार्य को और गति मिलेगी। पूरा किया जा सकता है। बैठक में जिला के सिविल सर्जन, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, चिन्मया विद्यालय की प्रिंसिपल व जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स विभाग के पदाधिकारी शामिल हुए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरJamshedpur News: स्टेशन सलाहकार समिति की बैठक में उठा ट्रेनों की लेटलतीफी का मुद्दा