Jamshedpur News: टाटानगर रेलवे के नए एरिया मैनेजर का मेंस कांग्रेस ने किया स्वागत
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Jamshedpur News: जमशेदपुर में चक्रधरपुर मंडल मेंस कांग्रेस के संयोजक शशि रंजन मिश्रा ने टाटानगर के नवनियुक्त क्षेत्रीय रेल प्रबंधक नीतीश कुमार का स्वागत किया। बैठक में टाटानगर लॉबी में कर्मचारियों के आकस्मिक अवकाश और अन्य सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए गए। रेल प्रबंधक ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। मेंस कांग्रेस ने सुविधाएं नियमानुसार, सहज और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने की मांग की।

Jamshedpur News: जमशेदपुर। चक्रधरपुर मंडल मेंस कांग्रेस के संयोजक शशि रंजन मिश्रा ने टाटानगर के नवनियुक्त क्षेत्रीय रेल प्रबंधक नीतीश कुमार का स्वागत किया और कर्मचारियों की सुविधा पर कई मुद्दों पर वार्ता की। मेंस कांग्रेस के अनुसार नए एरिया मैनेजर से टाटानगर लॉबी में आकस्मिक अवकाश के मुद्दे पर वार्ता हुई। उन्होंने सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया है। मेन्स कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों को नियमानुसार मिलने वाली सुविधाओं का लाभ सहज एवं पारदर्शी तरीके से मिलना चाहिए, ताकि उन्हें अपनी जायज मांगों और अवकाश संबंधी आवश्यकताओं के लिए अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।


