टाटा से बिलासपुर और हटिया की ट्रेनें 28 दिन होंगी रद्द

टाटा से बिलासपुर और हटिया की ट्रेनें 28 दिन होंगी रद्द

संक्षेप:

टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस का परिचालन 11 दिसंबर से 7 जनवरी तक रद्द रहेगा। इसके कारण टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस भी प्रभावित होगी। चक्रधरपुर रेल मंडल में लाइन ब्लॉक के चलते यह निर्णय लिया गया है। इससे झारखंड, बंगाल, ओडिशा एवं छत्तीसगढ़ के हजारों यात्रियों को कठिनाई होगी।

Dec 13, 2025 02:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस का परिचालन 11 दिसंबर से 7 जनवरी तक रद्द रहेगा। बिलासपुर की ट्रेन के कारण टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस भी रद्द होगी, क्योंकि दोनों मार्ग पर एक ही रैक बदलकर चलती है। चक्रधरपुर रेल मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से यह आदेश हुआ है। इससे पूर्व लाइन ब्लॉक को लेकर टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस और टाटानगर-राउरकेला मेमू ट्रेन का परिचालन दिसंबर व जनवरी में 10 दिन तक रद्द करने का आदेश हुआ था। इससे टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस अप-डाउन में 20, 23, 27 और 30 दिसंबर के साथ 3, 6, 10, 13, 17 और 20 जनवरी को नहीं चलेगी, जबकि टाटानगर-राउरकेला मेमू ट्रेन का परिचालन 20, 23, 27 और 30 दिसंबर के बाद 3, 6, 10, 13, 17 और 20 जनवरी को बंद रहेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

चारों ट्रेनों के नहीं चलने से झारखंड, बंगाल, ओडिशा एवं छत्तीसगढ़ के हजारों यात्रियों को आवागमन में परेशानी होगी। रांची मंडल में लाइन ब्लॉक होने से टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस के साथ टाटा- हटिया मेमू ट्रेन को 23 दिसंबर से 7 जनवरी तक अप-डाउन में रद्द किया गया है। चक्रधरपुर मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 19 दिसंबर से 19 जनवरी (19, 22, 26 व 29 दिसंबर के साथ 2, 5, 9, 12, 16 व 19 के बीच 10 दिन टाटानगर नहीं आएगी। इससे ट्रेन कटक से संबलपुर होकर झारसुगुड़ा के रास्ते चलेगी। जबकि, हावड़ा-कांटाबाजी इस्पात एक्सप्रेस 20, 23, 27 व 30 दिसंबर समेत 3, 6, 10, 13, 17 व 20 जनवरी को टाटानगर और कांटाबाजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस भी इस दिन से झारसुगुड़ा से अपडाउन करेगी।